अच्छा सोचो कि यदि आपके खाते में दो करोड़ रुपए आ जाएं तो🕺🕺🕺
नमस्कार/ वणक्कम् /सस्त्रिय_अकाल/ प्रणाम,
प्रशान्त है, बन्दे का नाम...
वैसे तो मैं ख़ुद ही यह सोच रहा था कि दो करोड़ का दस प्रतिशत ही हमें हमारे खाते में मोदी जी जमा करवा दें तो हम भी सरकार को एक अच्छा खासा टैक्स देने वालों में शामिल हो जाए...
हालांकि कि हम अब भी अपनी फर्म का कर (Tax)हर महीने जमा करते हैं लेकिन इतना भी नहीं । अब कुछ बड़ा करना है तो बड़ा टैक्स देना होगा ना...
खैर आप ये सोच कर हैरान हो रहे होंगे कि आखिर इस बड़ी रक़म की बात हमारे ज़हन में आयी कहाँ से होंगे...
तो आपको बता दूँ कि
“हमारे बिहार के खगड़िया में एक युवक के खाते में गलती से पांच लाख से ज्यादा की राशि आने और उस राशि को मोदी द्वारा भेजने की बात कहते हुए वापस करने से इनकार करने का मामला अभी गर्म है। इसी बीच कटिहार में दो बैंक खातों में 960 करोड़ की राशि आ गई है। इतनी बड़ी राशि एकाउंट में आने से बैंक अधिकारी भी हैरान हैं। दोनों एकाउंट में इतनी राशि आने की बात पता चलते ही अन्य लोगों ने भी अपने खाते चेक करने शुरू कर दिये। अपना अपना एकाउंट चेक करने पहुंचे लोगों के कारण सीएसपी सेंटर पर कतार लगी रही।”बिहार में स्कूली बच्चों की पोशाक की राशि बैंक खाते में ही आती है। बुधवार को आजमनगर थाना क्षेत्र की बघौरा पंचायत स्थित पस्तिया गांव के दो बच्चे गुरुचंद्र विश्वास और असित कुमार पोशाक की राशि के बारे में जानने के लिए एसबीआई के सीएसपी सेंटर पहुंचे। यहां उनको पता चला कि दोनों के खातों में तो करोड़ों रुपए जमा हैं। यह सुनकर बच्चे ही नहीं आसपास खड़े अन्य लोग भी चौंक गए।

Comments
Post a Comment
Thnkew